Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वीडियो–बस्तानार ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी को हटाने की मांग की...विधायक के नाक के नीचे अधिकारियों की मनमानी

  चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी की कार्यशैली से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाराज है परिय...

 

चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी की कार्यशैली से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाराज है परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागड़े को हटाने की मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है हाल ही अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय पंहुची कार्यकर्ताओं ने अधिकारी की शिकायत की इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विधायक के बीच का वीडियो सामने आया है।


परियोजना अधिकारी पर आरोप है की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं को बात - बेबात प्रताड़ित करती हैं। उनके इस रवैए से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाएं बुरी तरह हलाकान हो चली हैं। उन्होंने मैडम के खिलाफ तगड़ा मोर्चा खोल दिया है। परियोजना अधिकारी के व्यवहार, कर्मचारी विरोधी रवैए और अभद्रता के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं का आक्रोश फट पड़ा है।


बताया जा रहा है की परियोजना अधिकारी के द्वारा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को भी बिना किसी ठोस कारण के रोका जाता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बर्खास्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन की पुनः बहाली करने की मांग की है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालिन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।


बास्तानार ब्लॉक विधायक राजमन बेंजाम का ग्रह ब्लॉक है विधायक के नाक के नीचे महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बनी तनातनी ने विधायक राजमन बेंजाम के कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए है विधायक अपने ग्रह ब्लॉक में ही अधिकारियों की मनमानी को रोकने में विफल साबित हुए है।

No comments

//