Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

प्रदेश में आदिवासी सीएम अब बस्तर में होगी भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही

  रायपुर–भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली है विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की जल्द ही शपथ लेंगे इस बीच बस्तर ...

 


रायपुर–भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली है विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की जल्द ही शपथ लेंगे इस बीच बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है भाजपा नेताओं का कहना है कि जल्द ही भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होगी और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीएम के ऐलान के बीच जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह था वहीं भाजपा नेताओं के बयानों ने भी अपना ध्यान खींचा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा है कि भाजपा अब बस्तर में भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्यवाही करेगी गौरतलब है कि विपक्ष में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम द्वारा खरीदी गई हार्वेस्टर मशीन में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया था इसके अलावा जगदलपुर में करोड़ों रुपए खर्च कर खेल मैदानों के उन्नयन करवाया गया भाजपा ने इसमें भी भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया इसके अलावा भाजपा कांग्रेस पर शराब घोटाला करने गोठान निर्माण में भ्रष्टाचार करने गोबर खरीदी में और डीएमएफडी फंड में घोटाला करने का आरोप लगा चुकी है सत्ता में आते ही भाजपा ने भ्रष्टाचार के बहाने कांग्रेस को एक बार फिर घेरने की शुरुआत कर दी है।

रविवार को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक आयोजित हुई सर्वसम्मति से सरगुजा संभाग के कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय को भाजपा विधायकों ने अपना नेता माना इसके साथ ही एक हफ्ते का इंतजार खत्म हुआ और कई अटकलें को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी चेहरे पर विश्वास जताते हुए साय को सीएम घोषित कर दिया। इस बीच प्रदेश भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला खासतौर पर आदिवासी बहुल बस्तर में भी एक अलग रौनक देखने को मिली आदिवासी सीएम घोषित होने पर भाजपा ने आदिवासी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में 14 की 14 सीट भाजपा ने जीती वहीं बस्तर संभाग की 12 में से 8 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है


No comments

//