Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बड़ी खबर–कल खुलेगा लिंगई माता मंदिर की गुफा का द्वार 1 दिन पहले से ही कतार में लगने लगे हैं दर्शनार्थी

  नीरज उपाध्याय/केशकाल:- साल में एक बार खुलने वाले ग्राम आलोर की पहाड़ी पर स्थित गुफा में विराजमान माँ लिंगेश्वरी जी का मंदिर इस वर्ष बुधवार...

 

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- साल में एक बार खुलने वाले ग्राम आलोर की पहाड़ी पर स्थित गुफा में विराजमान माँ लिंगेश्वरी जी का मंदिर इस वर्ष बुधवार दिनांक 27 सितंबर को खुलेगा। जिसका निर्णय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। 

आपको बता दें कि निःसंतान दम्पत्तियों की आस्था हेतु समूचे विश्व में विख्यात लिंगेश्वरी माता शिवलिंग के अवतार में विराजमान है। जो कि कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में मां लिंगेश्वरी विराजित हैं। वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार लिंगेश्वरी माता की गुफा के द्वार साल में केवल एक बार ही खुलते हैं। संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त अलग-अलग राज्यों से दर्शन करने आते हैं। इनमें से अधिकांश दंपती ऐसे होते है जिनकी शादी हुए 10-15 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई है। ऐसे दम्पत्ति खास तौर पर संतान की कामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं। 


अन्य राज्यों से भी माता का दर्शन करने पहुंचे हैं श्रद्धालु-

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं को आलोर स्थित माता लिंगेश्वरी के दरबार मे लगने वाले मेले का बड़ी बेसबरी से इंतजार रहता है। प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना, गुजरात समेत अन्य विभिन्न राज्यों से भी लोग अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन करने आते हैं। इस दिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम आदि हेतु विशेष व्यवस्था की गयी है।

No comments

//