Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जगदलपुर में चुनावी प्रचार प्रसार में कांग्रेस की महिला विंग कमजोर, ऐसे में महिला वोट कैसे मिलेंगे कांग्रेस को

  जगदलपुर–बस्तर में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए अब गिनती के दिन बचे हुए हैं ऐसे में चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी देखी जा रही है लेकि...

 


जगदलपुर–बस्तर में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए अब गिनती के दिन बचे हुए हैं ऐसे में चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी देखी जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के महिला कांग्रेस चुनावी प्रचार प्रसार में बेहद कमजोर नजर आ रही है गिनती के ही महिला कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में देखे जा रहे हैं इसकी तुलना में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महिला कांग्रेस की टीम काफी मजबूत दिखाई देती थी 2018 में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कमल झज्ज अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ काफी सक्रिय दिखती थी साथ ही कांग्रेसी उम्मीदवार रेखचंद जैन की पत्नी संगीता जैन शहरी इलाके में जनसंपर्क अभियान चला कर महिला वोटरों को प्रभावित करने का काम किया था।



जगदलपुर में कमजोर हुई महिला कांग्रेस

कमल झज्ज के इस्तीफे के बाद से जगदलपुर में महिला कांग्रेस बेहद कमजोर दिखाई पड़ती है वर्तमान चुनाव के दौरान भी महिला कांग्रेस की सदस्य महिला वोटरों को प्रभावित करने में असफल हो रही है इसकी अपेक्षा भारतीय जनता महिला मोर्चा की अध्यक्षा और उनकी कार्यकर्ताएं शहर में बेहद सक्रिय नजर आती हैं हाल ही में भाजपा के उम्मीदवार किरण देव ने शहरी इलाकों में दौरा किया था इसकी तस्वीर भी सामने आई थी और इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा रहा था कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं काफी बड़ी संख्या में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के प्रचार प्रचार में लगी हुई हैं महिला कांग्रेस की तुलना में भाजपा की महिला विंग प्रचार प्रसार अभियान में काफी आगे दिखाई देती है ।


बस्तर संभाग की सभी विधानसभा सीटों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है जगदलपुर में भी महिला वोटर ज्यादा है ऐसे में यह समझा जा सकता है कि महिला मतदाता इस विधानसभा चुनाव में भी जिस भी पार्टी की और झुकाव रखेंगी उस पार्टी को एक अच्छी बढ़त मिल सकती है भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग सक्रिय नजर आती है दूसरी तरफ कांग्रेस की महिला कांग्रेस की निष्क्रियता ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार जतिन जायसवाल के लिए परेशानियां दोगुनी कर दी हैं।

No comments

//