Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बड़ी खबर–विष्णु देव साय आज लेंगे शपथ,बस्तर से...... बनेंगे मंत्री

  रायपुर–लोकसभा चुनाव से पहले 5 राज्यों में हुए चुनावों को सत्ता का सेमी फाइनल माना जा सकता है भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 54 सीट जी...

 






रायपुर–लोकसभा चुनाव से पहले 5 राज्यों में हुए चुनावों को सत्ता का सेमी फाइनल माना जा सकता है भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 54 सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बना ली है भारतीय जनता पार्टी के आला कमान ने छत्तीसगढ़ को इस बार आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है सरगुजा के कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। 

बस्तर संभाग की 12 में से 8 विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं भाजपा अपनी सरकार में बस्तर से कम से कम दो मंत्री बना सकती है ऐसे में बस्तर से कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर कयास लगाएं जा रहे है मंत्री पद को लेकर सबसे बड़ा नाम नारायणपुर विधायक केदार कश्यप और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी का माना जा रहा है इसके साथ ही संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं को भी प्राथमिकता दिए जाने की बात भी सूत्रों के हवाले से कहीं जा रही है ऐसे में अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी और संभाग की एकमात्र अनारक्षित सीट से विधायक किरण देव भी मंत्री की रेस में बने हुए है दोनों ही नेता भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में रहने के दौरान संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं दोनों ही नेताओं की छवि भी बेहतर मानी जा रही है। इसके अलावा पूर्व आईएएस केशकाल विधायक नीलकंट टेकाम को लेकर भी कयासों के बाजार गर्म है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा हार गई थी ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा चुनावी समीकरण के साथ ही मंत्रियों का ऐलान और विभागों का बटवारा करना चाहेगी रायपुर के साइंस कॉलेज में आज आयोजित होने वाली शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के साथ ही अन्य प्रदेशों के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे ऐसे में सबकी नज़रें इस शपथ समारोह में होगी।


No comments

//