प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका निभानी शुरू कर दी है हर एक मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी अब भाजपा को गिरने में ...
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका निभानी शुरू कर दी है हर एक मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी अब भाजपा को गिरने में लगी हुई है नारायणपुर में किसान की आत्महत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर निशाना साधने में लगे हुए हैं इसके साथ ही कांग्रेस ने किसान की आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्य समिति गठित कर दी है।
नारायणपुर में किसान की आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने जांच समिति का गठन कर दिया है बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जांच समिति के संयोजक बनाएं गए है इस समिति में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, संतराम नेताम, चंदन कश्यप और रजनू नेताम शामिल किए गए है जल्द ही यह जांच समिति नारायणपुर के कुकड़ाझोर का दौरा कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा की राज्य सरकार को घेरने की शुरुआत कर दी है।
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की असंवेदनशीलता और वायदाखिलाफी ने एक किसान को आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। यदि भाजपा सरकार ने पहली केबिनेट में 2 लाख तक कर्जा माफ कर दिया होता किसान को आत्महत्या नहीं करना पड़ता। किसान हीरू बढ़ई के ऊपर 1.24 लाख का कर्ज था उसको कर्ज माफी का भरोसा था। उसके पुत्र की भी शादी थी। कर्ज वसूली के नोटिस से वह मानसिक दबाव में आ गये थे।
No comments