Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वीडियो–महापौर सफीरा साहू ने भाजपा को दी चुनौती भाजपा साबित करें भ्रष्टाचार

  जगदलपुर–प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से जगदलपुर नगर निगम में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है भारतीय जनता पार्टी के निशाने में अब जगदलपुर...

 

जगदलपुर–प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से जगदलपुर नगर निगम में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है भारतीय जनता पार्टी के निशाने में अब जगदलपुर नगर निगम महापौर सफीरा साहू भाजपा महापौर पर लगातार आरोपों की झड़ी लगाएं हुए है दूसरी तरफ अब महापौर सफीरा साहू ने भारतीय जनता पार्टी पर काउंटर अटैक किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने महापौर सफीरा साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है पहले भी भाजपा के पार्षद महापौर पर विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप लगाते रहे है अब महापौर सफीरा साहू ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है उन्होंने बस्तर डायरी से बात करते हुए कहा भाजपा के पार्षदों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा इसके चलते विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए सिर्फ आरोप लगाने का काम भाजपा पार्षदों ने किया वहीं डंप यार्ड में भ्रष्टाचार करने के आरोप में उन्होंने कहा की अगर भाजपा में हिम्मत है तो भाजपा आरोपों को साबित कर के दिखाएं।


भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी अविश्वास प्रस्ताव के दिन कांग्रेस के पार्षद रायपुर चले गए थे जिसके बाद भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया था प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भाजपा अब उत्साहित है यहीं कारण है की महापौर सफीरा साहू पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने के साथ ही नगर निगम अध्यक्षा कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

No comments

//