Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वीडियो–दलपत सागर में पहली बार होगा फ्लोटिंग जेट्टी का उपयोग रिकॉर्ड दिए जलाने के साथ ही......

  जगदलपुर में 21 जनवरी की शाम को 2 लाख 21 हजार दिए जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है कार्यक्रम सफल हो इसके लिए शनिवा...

 



जगदलपुर में 21 जनवरी की शाम को 2 लाख 21 हजार दिए जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है कार्यक्रम सफल हो इसके लिए शनिवार को जलगमिनी देवी की विशेष पूजा की गई बता दें की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से खुद को जोड़ने के लिए जगदलपुर के दलपत सागर में रिकार्ड दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया है

जिला प्रशासन की पहल पर नगर निगम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने दलपत सागर का निरीक्षण किया दलपत सागर में दीप प्रज्वलन के साथ ही लोगों के आकर्षण का केंद्र मानस गान भी होगा कलाकार फ्लोटिंग जेट्टी में बैठकर अपनी प्रस्तुति देंगे शनिवार को फ्लोटिंग जेट्टी को दलपत सागर तालाब में उतारे गए बस्तर कलेक्टर ने बताया हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में लोग पहुंचेंगे और सभी के सहयोग से इसे सफल बनाने के लिए काम किया जा रहा है।


No comments

//