Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वीडियो–राम के नाम पर जगमगा उठा दलपत सागर...आमो खास ने जलाया दिया

  जगदलपुर–अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले जगदलपुर के दलपत सागर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ...

 

जगदलपुर–अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले जगदलपुर के दलपत सागर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में 2 लाख 21 हजार दिए प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया था प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार लक्ष्य से अधिक दीप प्रज्वलन किए गए तकरीबन 3 लाख दिए जलाकर जगदलपुर के दलपत सागर में शहरवासियों ने दिवाली मनाई, दीपोत्सव कार्यक्रम में आतिशबाजी लेजर लाइट शो और फ्लोटिंग रैंप में मानस गायन का कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा ।

ऐसा माना जाता है की वनवास काल के दौरान भगवान राम ने दंडकारण्य के जंगलों में लंबा समय बिताया था बस्तर के अलग अलग इलाकों में आज भी भगवान राम से जुड़े मान्यताएं मिल जाती है अयोध्या में जहां 500 वर्षों के बाद बाल स्वरूप में रामलला विराजित होने जा रहे है ऐसे मंदिर निर्माण का उत्साह बस्तर में भी देखा जा रहा है दीपोत्सव कार्यक्रम के जरिए बस्तर के लोगों ने अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से खुद को जोड़ा है।

रविवार की शाम जगदलपुर का दलपत सागर लगभग तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामलला के स्वागत के एक दिन पूर्व "एक दीया प्रभु श्री राम के नाम" दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ तीन लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई। इस दौरान दलपत सागर के किनारों में जलते दीपक और जगमग रोशनी से थल और नभ को रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आसपास दीप उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई,जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। सभी लोगों ने सात बजे भव्य आतिशबाजी के साथ दीया को जलाया। कार्यक्रम में फ्लोटिंग मंच में रामायण मंडली द्वारा रामचरित मानस का गायन किया गया।



No comments

//