Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

EXCLUSIVE –लोकसभा में प्रदेश की 11 की 11 सीटें जीतेंगे– नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

  जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर डायरी से एक्सक्लूसिव बात की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने ...

 

जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर डायरी से एक्सक्लूसिव बात की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं का धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में 11 की 11 लोकसभा सीटें जितना उनका लक्ष्य होगा किरण देव ने कहा पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करेंगे सबको साथ लेकर काम किया जायेगा गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बस्तर से ही आते हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर से ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर किरण देव ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कि उन्होंने कहा उनका काम सत्ता और संगठन को एक सूत्र में बांधे रखने का है ।


भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संगठन में बड़े फेरबदल का अंदाजा लगाया जा रहा था अरुण साव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद यह हनुमान लगाया जाग रहा था कि अब अरुण साहू प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है भाजपा संगठन में लंबे अरसे तक किरण श्री देव ने अलग-अलग पदों पर काम किया है लंबा और सा उनका संगठन के कामों से जुड़ा रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी है वर्तमान में वे जगदलपुर से विधायक हैं बता दें कि कांग्रेस पार्टी के भी अध्यक्ष बस्तर से ही आते हैं ऐसे में भाजपा ने बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देने का प्रयास से किया है।

                आयुषी (पुत्री किरण देव)

परिवार के सदस्यों ने भी जताई खुशी

राजनीतिक जीवन

1985–86 अध्यक्ष छात्रसंघ 


1998 से उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर जिला बस्तर


2002 अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर जिला बस्तर


2002–2005 अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला जगदलपुर


2005–2009 प्रदेश मंत्री बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर 


2009–2014प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर 


2009–2014 महापौर नगर पालिक निगम जगदलपुर


2014–2020 प्रदेश मंत्री बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर


2020–2022 प्रदेश महामंत्री बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर



No comments

//